फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान कारोबारी से डेढ़ लाख की लूट, पुलिस बता रही फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर गांव के पास शनिवार को दिन में पान कारोबारी विजय चौरसिया पुत्र घनश्याम चौरसिया से बाइक सवार बदमाशों ने असलहा सटा कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना के समय विजय तगादा कर वापस लौट रहा था। लूट की जानकारी होते ही देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। पीड़ित के अनुसार वह अपने एक सहयोगी के साथ ठेकमा बाजार माल सप्लाई करने गया था और तगादा कर वापस लौट रहा था। कैथीशंकरपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और रूपये रखा बैग लूटकर फरार हो गए। इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल देवगांव राकेश सिंह ने बताया कि लूट की कोई घटना नहीं हुई है। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। वहीं लूट की बात कहने वाले कारोबारी ने अब तक तहरीर भी नहीं दी है। प्रथम दृश्टया मामला फर्जी लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें