आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह हुए प्रधानाध्यापक संजय यादव हत्याकांड के एक अभियुक्त को पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। वादी मुकदमा शैलेश यादव की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में मेवालाल, विरेंद्र यादव, बृजेश यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ। नामजद अभियुक्तों में शामिल मेवालाल को पुलिस शुक्रवार की देर शाम रजादेपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ 10 मुकदमें जीयनपुर कोतवाली में दर्ज है। अन्य दोनों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। संवाद