फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: काली मंदिर ने नथिया व पायल चोरी, सीसी टीवी में कैद हुआ चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के अराजीबाग-ब्रह्मस्थान मुहल्ला स्थित मंदिर का ताला तोड़ कर चोर ने मां काली के आभूषण चोरी कर लिया। चोरी के दौरान आरोपी की तस्वीर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

डॉ. सलमानी अस्पताल ब्रह्मस्थान-अराजीबाग के पास शिव-काली मंदिर है। इस मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा को भक्तों ने नथिया व पायल चढ़ाया हुआ था। बृहस्पतिवार की रात चोर ने मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़ कर नथिया व पायल आदि आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह स्थानीय लोग पूजा करने मंदिर पर पहुंचे तो मां के आभूषण गायब देख कर परेशान हो गए। तत्काल घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। इसके बाद ब्रहमस्थान चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर ली गई है। सरगर्मी से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें