फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन मुख्यालय पहुंची पदयात्रा

Sat, 09 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की कर्ज माफी सहित अन्य मांगों को लेकर किसान कथा कमेटी की पदयात्रा शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान किसान कथा कमेटी के संयोजक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि किसानों की कर्ज माफी सहित अन्य मांगों को लेकर पांच मई को किसान कथा कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने लालगंज तहसील में सामूहिक उपवास रखा था।
विज्ञापन

 बाद में सात मई को मसीरपुर से पदयात्रा निकाली, जो मसीरपुर से निकलकर बिंद्राबाजार, रानी की सराय होते हुए शनिवार को सुबह आठ बजे जिला मुख्यालय पहुंची। जहां जिलाधिकारी और मंडलायुक्त के न रहने पर संयोजक विनोद कुमार ने एसडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शासन-प्रशासन से कहा कि किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए। साथ ही बिजली बिल आदि माफ हो। इसके अलावा, किसान को अन्य सुविधाएं दी जाएं। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय, ऋषिकेश दूबे, लालजी यादव प्रधान, रामचंदर, अनिल सिंह, गंगादीन, केदारनाथ, जनार्दन, अवधेश, रमेश कुमार, अलख सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें