फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन जांचीं 10 हजार कापियां

Fri, 28 Apr 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पहले दिन जांचीं 10 हजार कापियां
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद जनपद के पांच केंद्रों पर गुरुवार से मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ। मूल्यांकन के पहले दिन कुल 10008 कापियों का मूल्यांकन किया गया।       
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए जनपद के पांचों केंद्रों पर कुल 374 उप प्रधान परीक्षक और 3540 सहायक परीक्षकों की तैनाती की गई है। पहले दिन डीएवी इंटर कालेज में 526, राजकीय बालिका इंटर कालेज में 767, इंटर कालेज सठियांव में 2611, निसवां में 353 और शिब्ली कालेज में 5751 कापियों का मूल्यांकन किया गया।

शुक्रवार से इसमें और तेजी आने की संभावना है। क्योंकि कई केंद्रों पर उप प्रधान परीक्षकों द्वारा कापियों की चेकिंग कर सहायक परीक्षकों को मूल्यांकन की विधि बताई गई। मूल्यांकन को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएवी में 50 उप प्रधान परीक्षक और 473 सहायक परीक्षक, राजकीय बालिका इंटर कालेज में 89 उप प्रधान परीक्षक और 823 सहायक परीक्षक, इंटर कालेज सठियांव में उप प्रधान परीक्षक 45 और 445 सहायक परीक्षक, निसवां बालिका इंटर कालेज में 94 उप प्रधान परीक्षक और 953 सहायक परीक्षक, शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में 96 उप प्रधान परीक्षक और 846 सहायक परीक्षकों की तैनाती की गई है। राजकीय  बालिका इंटर कालेज में शिक्षकों को कापियां नहीं मिल पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें