फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शिकायत पर स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पहुंचे दोनों एसीएमओ

विज्ञापन
27 उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव में सहिला सीएचओ ने बात करते एसीएमओ डॉङ उमा शरण पा
विज्ञापन
अमिलो। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की शिकायत पर मंगलवार को उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पर एसीएमओ डॉक्टर उमाशरण पांडेय और डॉक्टर अरविंद चौधरी साथ में पहुंचे। दोनों एसीएमओ वहां मौजूद महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) से रुबरु हुए।
विज्ञापन

दोनों एसीएमओ ने बंद कमरे में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अजित प्रकाश से बात की। एसीएमओ उमाशरण पांडेय ने बताया कि सभी सीएचओ के कार्यों का निरीक्षण करके प्रभारी चिकित्साधिकारी सठियांव डॉक्टर अजीत प्रकाश को आख्या देने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद सभी महिला सीएचओ रागनी सिंह, रुक्मणी मौर्या, अनुराधा गुप्ता, सिंधु मौर्या, रेनुका, सुमंता शर्मा आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर पूर्व में यहां तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अच्युतानंद राय के साथ काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। अन्यथा शपथ पत्र देने को कहा जा रहा है। उनके भ्रष्टाचार से सभी लोग तंग आ गए थे। काफी विरोध के बाद एक माह पूर्व ही उन्हें यहां से हटाया गया था तो फिर क्यों भेजा जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान केंद्र पर एक दाई रखने का आदेश है। दाई का पिछले 16 महीने का मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें