फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शरद पूर्णिमा पर भैरव धाम सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शरद पूर्णिमा पर रविवार को बाबा भैरव धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पवित्र सरोवर में स्नान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और बाबा भैरवनाथ के चरणों में शीश नवाकर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन

भोर से ही श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बाबा भैरवनाथ के जयकारों के बीच सरोवर में स्नान शुरू कर दिया। मंदिर का कपाट खुलने और बाबा के शृंगार के बाद पुजारी ने आरती की। इसके बाद फूल, बतासा, नारियल, चुनरी और काली मिर्च चढ़ाने के लिए भक्त कतार में लगे रहे। मान्यता है कि बाबा भैरवनाथ अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं और उन्हें संकटों से मुक्ति दिलाते हैं। प्रत्येक मंगलवार और पूर्णिमा पर यहां स्थानीय के साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। धाम परिसर में लगे मेले में महिलाओं ने शृंगार के सामान की खरीदारी की, जबकि बच्चों ने चटपटे व्यंजनों और मिठाइयों का आनंद लिया। बुजुर्गों ने खेती-किसानी और गृहस्थी में काम आने वाले हंसिया, खुरपा, कुदाल, फावड़ा, कड़ाही, पलटा, चकला-बेलन और खल आदि की खरीदारी की। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें