फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भैया दूज पर भाइयों की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

विज्ञापन
पूजन-अर्चन करती महिलाएं और बहने। संवाद
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बहनों ने व्रत रखा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सुबह से ही घरों और मंदिरों में पर्व को लेकर उत्साह रहा। इस दौरान महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा की और भगवान श्रीकृष्ण व गोवर्धन पर्वत की महिमा का गुणगान किया।
पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक रही। बहनों ने पूजा के लिए लाई, चूड़ा और विशेष रूप से तैयार चीनी के मटकटा, हाथी और घोड़ों आदि की खरीदारी की। शहर के अनन्तपुरा, एलवल, मातबरगंज, सिविल लाइंस, फराश टोला, कटरा, पुरानी सब्जी मंडी, बदरका और सिधारी सहित विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं ने गोबर से पूजा स्थल तैयार कर गोवर्धन की आकृति बनाई।
विज्ञापन

इसके बाद सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। फराश टोला स्थित श्री बिहारी जी मंदिर और पुरानी कोतवाली स्थित शिव मंदिर में भी महिलाओं ने पूजा की।
वहीं, रानी की सराय कस्बे के साथ दिलौरी, सेठवल, मसवानगंज, अंबारी, माहुल, खंजहापुर और पलिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व की धूम रही। बहनों ने पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और अन्नपूर्णा की महिमा से जुड़ी कथा सुनी तथा भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें