जौनपुर में महेंद्र राजभर पर हमले को लेकर उन्होंने कहा कि यह हमला माल के बंटवारे को लेकर हुआ है। अखिलेश यादव ने हमारी पार्टी को कमजोर करने की साजिश रची है। राजभर ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को घेरते हुए कहा कि क्या आजमगढ़ में कोई और यादव नेता नहीं जो चुनाव लड़ सके? हर बार आप ही सैफई से आकर लड़ते हैं?
विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर बन रहा है, महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति लग रही है, गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं और विपक्ष इन सबका विरोध कर रहा है। लगता है जैसे पाकिस्तान का पानी पी लिए हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर मेरी नजर है, हम अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका हक दिलाकर रहेंगे। इस मौके पर पार्टी के सभी बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।