Azamgarh News: पंचायत चुनाव को लेकर जारी कानूनी प्रक्रिया और सियासी बयानबाजी के बीच प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को निरीक्षण भवन में जनसुनवाई के दौरान बातचीत में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है और अदालत के निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जो भी निर्देश देंगे। सरकार उसी के अनुरूप आगे बढ़ेगी। संबंधित विभाग उनके पास होने के कारण उन्हें जमीनी तैयारियों की पूरी जानकारी है और चुनाव कराने को लेकर सरकार गंभीर है।
इस दौरान मंत्री ने अनिल राजभर के बयानों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा, कहा कि वह राजनीति में नए और अनुभवहीन हैं, जबकि वे स्वयं उनके चाचा हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग और न्यायालय के निर्देशों में सामंजस्य है और सरकार का रुख पहले से स्पष्ट रहा है।
इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: शॉर्ट सर्किट व आग की घटनाओं में करीब 85 बीघा गेहूं जला, किसानों का भारी नुकसान
आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में सपा विधायक के गनर द्वारा अवैध असलहा लहराने के मामले पर मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा, आरोप लगाया कि सपा अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है और अब भी अपनी पुरानी कार्यशैली से बाहर नहीं निकल पाई है। उन्होंने इस प्रकरण में केवल गनर ही नहीं, बल्कि संबंधित विधायक की भूमिका की भी जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।