फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: छोटे की मौत के गम में बड़े भाई ने तोड़ा दम, एक साथ उठी दो अर्थियां तो परिजन का दर्द देख तड़प उठा गांव

Wed, 23 Aug 2023 05:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के कोल्हूखोर गांव निवासी एक युवक की बीमारी के चलते इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। युवक का शव घर पहुंचा तो गम में बड़े भाई की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
आजमगढ़ के कोल्हूखोर गांव में एक साथ उठी दो अर्थियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले कोल्हूखोर गांव निवासी एक युवक की बीमारी के चलते इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। युवक का शव घर पहुंचा तो बड़ा भाई उससे लिपट कर रोने लगा। इसी दौरान उसके भी प्राण पखेरू उड़ गए। सगे भाइयों की अंतिम यात्रा में परिजनों का दर्द देख पूरा गांव तड़प उठा। माहौल काफी गमगीन रहा। एक साथ दोनों अर्थियां जैसे उठी हर किसी के आंखों से अश्रुधारा छलक पड़ी।

विज्ञापन


जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर गांव निवासी हरेंद्र कुमार (36) की तबीयत खराब थी। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार सुबह हरेंद्र की मौत हो गई। अस्पताल से शव घर पहुंचा तो बड़े भाई गोवर्धन राम (50)  शव से लिपट कर रोने लगे। इसी दौरान उनके भी प्राण पखेरू उड़ गए।

पूरा गांव अंतिम यात्रा में शामिल हुआ

सगे भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद दोनों का शव एक साथ अंतिम यात्रा पर निकला तो हर तरफ चीत्कार सुनाई देने लगा। परिजन और रिश्तेदार दहाड़ मारकर रोने लगे। मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गई। पूरा गांव अंतिम यात्रा में शामिल हुआ।
ये भी पढ़ें: गोली लगने से पेट्रोल पंप संचालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित राजघाट दोनों भाईयों का अंतिम संस्कार हुआ। मृतक हरेंद्र के तीन पुत्र थे तो वहीं गोवर्धन एक मात्र पुत्री का पिता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें