फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुरानी पेंशन शिक्षकों का हक, इसे लेकर रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की मंडलीय बैठक बृहस्पतिवार को शहर के मुकेरीगंज स्थित कार्यालय में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा किया गया। मंडल अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि पुरानी पेंशन अध्यापकों और कर्मचारियों का हक है। इसके लिए हमें जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी उसके लिए संगठन तैयार है। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि शासन द्वारा नियुक्ति के लिए जो निर्देश जारी होता है उसी योग्यता के आधार पर नियुक्ति की जाती है।
विज्ञापन

मांग किया कि संसद में अध्यादेश लाकर इस निर्णय को संशोधित करते हुए टीईटी का आदेश आने से पूर्व जो लोग बीना टीईटी के अध्यापक नियुक्त हुए है। उनको टीईटी की परीक्षा देने से मुक्त रखा जाय। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक रामजन्म सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव, जामवंत निषाद, इंद्रजीत राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें