फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मासूम संग वृद्ध ने किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक मासूम बच्ची के साथ 74 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजनों ने वृद्ध को पकड़ का पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। मूलरूप से कानपुर निवासी एक परिवार लगभग 10 सालों से जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में रह रहा है। परिवार का आरोप है कि मंगलवार की सुबह 10 बजे हासपुर गांव निवासी एक 74 वर्षीय वृद्ध प्रभुनाथ ने ढाई वर्षीया मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। अभी बच्ची के कपड़े उतार ही रहा था कि लोगों ने देख लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को हिरासत में ले लिया। वहीं बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस वृद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें