फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के हरवंशपुर स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में तीसरी मंजिल से कूदकरजान देने वाली छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को दोपहर 12 बजे घर पहुंचा। परिजनों ने राजघाट पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया। इसके पूर्व परिजनों ने सुबह एसपी से मुलाकात कर आरोप लगाया कि बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसे लेकर एसपी आफिस पर हंगामा हुआ। सोमवार की रात डॉ. जितेंद्र कुमार गुप्ता व डॉ. एके शाह की टीम ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गिरने से चोट लगने के कारण छात्रा की मौत बताई जा रही है। मंगलवार की सुबह परिजन एसपी से मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की बात कही। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन एसपी आफिस से जिला अस्पताल रवाना हुए और वहां से शव लेकर घर पहुंचे। दोपहर तीन बजे राजघाट पर पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। एसपी आफिस पहुंची छात्रा की मां ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाए। कहा कि वह मानती हैं कि बेटी की छत से गिर कर मौत हुई है लेकिन वह अक्सर बताती थी कि उसे क्लास टीचर व प्रधानाचार्य प्रताड़ित करते थे। एसपी आफिस पर मीडिया से बातचीत करते हुए छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ गलत काम हुआ है। उसके बाद उसे नीचे फेंका गया है अथवा वह स्वयं कूद गई है। साक्ष्य मिटाने के बाद हमें और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। एसपी से मुलाकात के दौरान छात्रा के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधक पर भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। माता-पिता ने कहा कि स्कूल प्रशासन अक्सर ही छात्राओं और अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करता रहा है। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री व डीजीपी तक शिकायत ले कर जाएंगे। एसपी अनुराग ने बताया कि छात्रा के परिजन मिलने आए थे। उनकी तहरीर पर सोमवार को ही हत्या की धाराओं में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम कराया गया है। विवेचना के दौरान परिजनों का बयान लिया जाएगा। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें