फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चारपाई पर सो रहे वृद्ध की जिंदा जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सत्तारपुर गांव में बुधवार की रात चारपाई पर सो रहे वृद्ध की जिंदा जल कर मौत हो गई। वहीं अगलगी की इस घटना में पूरी गृहस्थी भी जल गई। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर शव को अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया। सत्तारपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह (85) बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कमरे में थे। देर रात अज्ञात कारणों से नरेंद्र सिंह के कमरे में आग लग गई और आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। चारपाई पर सो रहे नरेंद्र सिंह चलने फिरने में असमर्थ होने के चलते उठ कर भाग भी नहीं सके और चारपाई पर ही जिंदा जल गए। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। कमरे में आग कैसे लगी इसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी है। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी हुई तब तक नरेंद्र सिंह चारपाई पर ही जल कर दम तोड़ चुके थे तो वहीं उनके कमरे में रखा सारा सामान भी जल कर खाक हो गया था। वह दो पुत्रों के पिता थे। सूचना पर एसओ पवई रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि आग किन कारणों से लगी अभी यह स्पष्ट नहीं है लेकिन शार्ट सर्किट की संभावना जतायी जा रही है। परिजनों के अनुरोध पर शव को अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें