बलरामपुर। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज बाजार में आठ जनवरी को ट्रक की चपेट में आ कर बाडू प्रसाद (72) निवासी जमीन शुक्ला थाना बड़हलगंज गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए आजमगढ़ जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद