फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुकान जा रहे वृद्ध को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुसरना गांव में कार की चपेट में आकर वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दुकान से सामान लेने पैदल ही जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, तो वहीं दुर्घटना करने वाली कार को भी अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन


कुसरना गांव निवासी लालचंद यादव 70 सोमवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहे थे। अभी वे घर से चंद कदम दूर ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही कार ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना करने वाली कार को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक लालचंद दो पुत्र व चार पुत्रियों के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें