फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एक लाख घूस लेता लिपिक गिरफ्तार, एडी बेसिक के कहने पर लेता था रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को एक और भ्रष्टाचार का आरोपी एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गया। इस बार एडी बेसिक/डीआइओएस मनोज कुमार मिश्रा के लिपिक मनोज मिश्रा को एक लाख रुपये रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी लिपिक ने कहा कि वह एडी बेसिक/डीआइओएस मनोज कुमार मिश्रा के कहने पर घूस ले रहा था। एंटी करप्शन टीम ने एडी बेसिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लिपिक मान्यता दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रकम लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। वहीं एंटी करप्शन टीम ने शहर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में पकड़े गए बाबू के साथ ही एडी बेसिक का नाम भी शामिल किया है।
बलिया के सिकंदरपुर थाना अंतर्गत महरो गांव निवासी राजीव कुमार सिंह स्कूल चलाते हैं। कक्षा छह से आठ तक की मान्यता के लिए वे एडी बेसिक कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। इस दौरान आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित एडी बेसिक कार्यालय का लिपिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने मान्यता दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की डिमांड की। जिस पर राजीव कुमार सिंह ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। टीम ने योजना बनाई और सोमवार को जिलाधिकारी से मिल कर दो गवाहों को साथ लेकर एडी बेसिक कार्यालय पहुंची। जहां राजीव कुमार सिंह ने मान्यता के लिए हुए डिमांड के तहत एक लाख रुपये लिपिक मनोज कुमार श्रीवास्तव को दिया और टीम ने मौके से ही रंगेहाथ लिपिक को पकड़ लिया। भ्रष्टाचार निवारण टीम उसे लेकर शहर कोतवाली पहुंची। जहां पूछताछ के साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की गई। पूछताछ में पकड़ा गया लिपिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि वह यह पैसा एडी बेसिक/डीआइओएस मनोज कुमार मिश्रा के कहने पर लिया था। भ्रष्टाचार निवारण टीम ने आरोपी के बयान के आधार पर शहर कोतवाली में उसके व विभागीय अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में निरीक्षक हरिवंश मिश्रा, श्याम बाबू, ब्रजेश द्विवेदी, कैलाश चंद्र, मुख्य आरक्षी कौशल कुमार राय, विकास कुमार, ओमकार सिंह यादव, आनंद कुमार, अमित सिंह, आरक्षी मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार व अरविंद यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें