फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ताड़ी उतारने पेड़ पर चढ़ने समय गिरा वृद्ध, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निजामाबाद थाना क्षेत्र में ताड़ के पेड़ से गिरकर घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के गया जिले के बसखानी थाना क्षेत्र के केराली गांव निवासी ताड़ कामेश्वर चौधरी (65) निजामाबाद कस्बा में थाना के बगल में किराये पर कमरा लेकर रहता था। वह यहां ताड़ी उतारने का काम करता था। सोमवार की शाम वह निजामाबाद थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में ताड़ी उतारने गया था। वह ताड़ के पेड़ पर चढ़ था कि अचानक से पेड़ के नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्री के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें