बलरामपुर। जहानागंज थाना क्षेत्र के सुंभी गांव के पास सोमवार की शाम ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला गिरकर घायल हो गई। इसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां रात 8.40 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के हटवा खालसा गांव निवासी रेनू यादव (29) इन दिनों अपने मायके जहानागंज थाना क्षेत्र के बूंदा गांव आई थी। सोमवार की शाम वह अपने बुआ के लड़के सुनील के साथ बाइक से अपने घर हटवा खालसा थाना मेंहनगर जा रही थी। अभी वे जहानागंज के सुंभी गांव के पास ही पहुंचे थे कि ट्रक से बाइक में टक्कर लग गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी रेनू गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई।