बलरामपुर। कप्तानगंज थाना के मोलनाथपुर गांव निवासी रामलोट वर्मा 65 बृहस्पतिवार को बैंक से पैसा निकालने के लिए देऊरपुर बाजार आया था। बाजार में सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी रानीपुर कोयलसा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद