फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आजमगढ़ में जंगली सुअर के हमले में अधेड़ की मौत, छह लोग घायल; दो की हालत गंभीर

Fri, 23 Feb 2024 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के बस्ती गांव में जब जंगली सूअर अचानक पहुंचा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हो-हल्ला करते हुए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान भी लोग जख्मी हो गए। फिलहाल घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र सठियांव में चल रहा है।
विज्ञापन
Azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थानाक्षेत्र के बस्ती गांव में शुक्रवार को जंगली सुअर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में से गंभीर दो लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। अन्य का स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पर इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


यह है मामला
जहानागंज के बस्ती गांव में सुबह जंगली सुअर घुस गया। घर के सामने बैठे 58 वर्षीय बंगाली राम पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि सुअर ने गांव के रामकिरत (55), सुबाष (50), चंद्रबली (60), श्यामदेव (55), त्रिलोकी (40) व गुलशन राम (17) को भी घायल कर दिया।

घटना के बाद आनन-फानन दौड़े लोगों की मदद से सभी को स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बंगाली राम को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देखते हुए रामकिरत व सुबाष को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र सठियांव में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें