फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वृद्ध की लाठियों से पीटकर हत्या, सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के मुमदल्ला गांव में शनिवार की रात वृद्ध की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। गांव निवासी दलसिंगार यादव उर्फ नागा (62) शनिवार की रात घर पर खान खाने के बाद पैदल ही ट्यूबवेल पर सोने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक परिजनों को घटना की जानकारी होती और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, शनिवार की सुबह दलसिंगार के पुत्र उमेश की गांव के ही साहिल से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर साहिल के परिजनों ने रात में दलसिंगार पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दलसिंगार के पुत्र ने थाने पर गांव के सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिनमें राजेश कुमार, शिवकुमार, राजू, रामचंदर उर्फ चंद्रपति सहित अन्य के नाम शामिल हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दलसिंगार तीन पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजन रोते बिलखते रहे। एसएचओ सिधारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि सात के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी नामजद अभियुक्त एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें