फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वृद्धा को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अतरौलिया के कोयलसा बाजार में पिकअप की चपेट में आने से वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह मायके जा रही थी। कप्तानगंज के एकडंगी बिहारपुर गांव निवासी राजपति देवी (62) सोमवार सुबह अतरौलिया थाना क्षेत्र के हैदरपुर स्थित अपने मायके से बाइक पर बैठकर घर जा रही थी। वह जैसे ही अतरौलिया के कोयलसा बाजार पहुंची थी तभी अचानक पिकअप की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। वहीं घायल को सीएचसी कोयलसा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें