फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पाेखरी में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के मालपार निवासी सूरज प्रसाद की बेटी अनन्या (3) की शुक्रवार को पोखरे में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सूरज प्रसाद के पास दो बेटे और एक बेटी हैं। जिसमें अनन्या दूसरे नंबर की संतान थी। बृहस्पतिवार की दोपहर अनन्या खेलने के लिए घर से बाहर गई थी, जबकि उसकी मां घर के कामों में व्यस्त थीं। अनन्या देर से घर नहीं लौटी, तो मां ने अपने बड़े बेटे को उसे देखने भेजा, लेकिन वह खाली हाथ लौट आया।
विज्ञापन

मां बच्चों से पूछताछ करते हुए जब वह पोखरी के पास पहुंची तो वहां अनन्या का शव उल्टा पड़ा था। जिससे वह जोर-जोर से रोने लगी। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और शव को बाहर निकाला। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें