मातबरगंज स्थित1-इंडिया शॉपिंग कांप्लेक्स का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले का पुलिस व प्रशासनिक अमला शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन में सक्रिय नजर आया। शहर की सड़कों के साथ ही शॉपिंग मॉल पर अधिकारी पहुंचे और सोशल डिस्टेसिंग के अनुपालन की पड़ताल किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न कराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
अमर उजाला ने 13 जून के अंक में शहर में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां को ऐसे ही करें दूरी को दरकिनार, कोरोना को भी है इसी का इंतजार शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन व पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम शनिवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में सड़क पर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन की पड़ताल करने निकल पड़ी। विभिन्न शॉपिंग मॉल के साथ ही बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन की जांच की गई। इसके साथ ही सभी मॉल संचालक व दुकानदारों को यह हिदायत दी गई कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अवश्य करें और कराए। जहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता नहीं दिखायी देगा वहां कड़ी कार्रवाई की जाएगी।