फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाकातियों से दूर हुई अधिकारियों की कुर्सी

विज्ञापन
विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कुर्सियों के बीच बढ़ाई गई दूरी? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना को लेकर तेज हुए हलचल के बीच जिले में सरकारी कार्यालयों की स्थिति में भी काफी बदलाव हो गया है। वादकारियों/मुलाकातियों के बैठने के लिए अधिकारियों के चैंबर में लगी कुर्सियां मेज से दूर कर दी गई है तो वहीं कार्यालय कक्षों में लगातार मेज-कुर्सी आदि की सफाई भी करायी जा रही है।
विज्ञापन

आम जनता क्या अधिकारियों में भी कोरोना को लेकर हलचल लगातार तेज होती जा रही है। डीएम से लेकर अन्य सभी आलाधिकारी भीड़ से बचने की कवायद में जुटे नजर आ रहे है। डीएम कार्यालय में जहां अब एक साथ पांच से दस लोगों को ही प्रवेश मिल रहा है तो वहीं सीडीओ ने भी अपने कक्ष में कुर्सियों को अपने मेज से दूर करा दिया गया है। प्रयास तो यहां तक किया गया है कि सभी कुर्सियां एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी पर हो। इनके अलवा एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त राजस्व के अलावा अन्य अधिकारियों के कक्षों में भी मिलने वालों के बैठने की व्यवस्था में काफी बदलाव किया गया है। अधिकारियों की मेजो की लगातार सफाई भी की जा रही है। लेकिन बाहर से आने वाले मुलाकातियों के हाथ धुलाने की व्यवस्था कहीं भी नजर नहीं आ रही है। सेनेटाइजर हर अधिकारी के कक्ष में मौजूद है लेकिन वह अधिकारी अपने लिए ही सुरक्षित रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें