फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के विरोध में बंद बेअसर

Mon, 28 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
विज्ञापन
नोटबंदी
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में विपक्षी दलों की ओर से प्रस्तावित भारत बंद जिले में बेअसर रहा। पहली बार ऐसा हुआ जब राष्ट्रीय स्तर पर बंद के आह्वान का कोई असर नहीं दिखा और शहर से लेकर देहात क्षेत्रों की सभी दूकानें पूरे दिन खुली रहीं। नोटबंदी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले पर व्यापारी और आम जनता उनके साथ नजर आई और विपक्षियों का बंद कार्यक्रम फ्लाप हो गया।
विज्ञापन


प्रत्येक व्यापारी संगठन किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है लेकिन किसी भी व्यापारी संगठन की ओर से व्यापारियों से बंद की अपील नहीं की गई थी। अन्य उन्होंने अन्य दिनों की तरह अपनी दूकानें खोलीं। वहीं, बंदी का समर्थन कर रहे दल भी किसी की दूकान बंद कराने के लिए नहीं पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की घोषणा के बाद लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए विपक्षी दलों ने जहां संसद में हंगामा किया था।

वहीं, इस मुद्दे को लेकर उन्होंने 28 नवंबर को भारत बंद करने की घोषणा की थी लेकिन सोमवार को बंदी की घोषणा के बाद भी जनपद के सभी क्षेत्रों में दूकानें खुली रहीं। जिसके कारण विपक्षियों द्वारा आयोजित बंदी पूरी तरह से बेअसर रही। व्यापारी इस आशंका में थे कि कहीं दूकान बंद कराने वाले उनकी दूकान पर हंगामा करें। इसे दरकिनार करते हुए व्यापारियों ने सोमवार को अपने प्रतिष्ठान खुले रखे।
विज्ञापन


नोटबंदी का विरोध करने वाले संगठन भी किसी की दूकान बंद कराने नहीं पहुंचे। सगड़ी संवाददाता के अनुसार, तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर, नगर पंचायत अजमतगढ़, मालटारी, अंजान शहीद, बागखालिस, बनकट, बिलरियागंज, भीमबर, चांदपट्टी, रजादेपुर, कंजरा दिलशादपुर सहित पूरे क्षेत्र में अन्य दिनों की तरह ही दुकानें खुली रही। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार, बंदी का बाजार में कोई असर देखने को नहीं मिला।

बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार, नोटबंदी के विरोध में आयोजित बंदी का क्षेत्र की मुहम्मदपुर, बिंद्राबाजार आदि बाजारों में कोई असर नहीं दिखा। लालगंज संवाददाता के अनुसार सोमवार को बाजार में बंदी का असर नहीं दिखा। अन्य दिनों की तरह सभी दुकानें खुली हुईं थीं। सरायमीर संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में बंदी सोमवार को तय है लेकिन बंदी के बाद भी एक वर्ग के दूकानदारों ने अपनी दूकानें खोलीं। सगड़ी, अतरौलिया, अंबारी आदि अन्य क्षेत्रों में भी दूकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें