फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन व तदर्थ शिक्षकों की बहली सरकार की बाध्यता: देवेंद्र प्रताप

विज्ञापन
भंवरनाथ स्थित गांधी गुरुकूल विद्यालय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षकों के अधिवेशन को संबोधित ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय अधिवेशन व बाबू विश्राम राय की 113वीं जयंती मंगलवार को गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज में मनाई गई। सर्व प्रथम कलेक्ट्रेट स्थित बाबू विश्राम राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली व तदर्थ शिक्षकों की बहाली सरकार की अनिवार्यता है। एमएलसी ने इस बात पर जोर दिया कि वह किसी भी स्थिति में विधान परिषद में रहकर सरकार को शिक्षक-कर्मचारियों व जनता के विरुद्ध कार्य नहीं करने देंगे। उन्होंने पूर्वांचल के गांधी बाबू विश्राम राय के बताए गए रास्तों पर सभी को चलने की बात कही। प्रदेश मंत्री शैलेष राय ने कहाकि हर हाल में सरकार को शिक्षकों की मांगों को मानना होगा। पुरानी पेंशन खत्म होने से इनका भविष्य अंधकारमय है।
कहा कि बाबू विश्राम राय के बताए गए मार्ग पर चलकर लोगों के भविष्य के लिए संघर्ष करना होगा। बाबू विश्राम राय व्यक्ति नहीं बल्कि महामानव थे। जिनके संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह, संघ के जिलाध्यक्ष बालकेश दुबे, साकेत चतुर्वेदी, मुन्नू यादव, अमित कुमार राय, मयंक राय, अंश कुमार राय, शशिराय, डॉ. राकेश सिंह, बेन बहादुर सिंह, संतोष सिंह, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, रमाकांत राय, रूपेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें