फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: युवती की आपत्तिजनक फोटो, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एक इंस्ट्राग्राम आईडी पर वीडियो व फोटो पोस्ट किया जा रहा है। युवती के भाई ने मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया, जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी बनाया है, जिस पर उसकी बहन की आपत्तिजनक वीडियो व फोटो अपलोड की जा रही है। उसने कहा है कि इससे उसकी बहन के साथ ही परिवार का मानसिक व सामाजिक उत्पीड़न हो रहा है। काफी दिनों से यह कवायद चल रही है। एक बार यूपी 112 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को चिह्नित करने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें