फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइक ने ठेला में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव के पास सोमवार की शाम बाइक ने भूसा लदे ठेले में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक के साथ ही ठेला चला रहा व्यक्ति व उसकी पत्नी घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बाइक सवार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

जमसर गांव निवासी बृजभान व उसकी पत्नी चंद्रावती सोमवार की शाम ठेला पर भूसा लाद कर घर ले जा रहे थे। अभी वे गांव के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे कि इसी दौरान एक बाइक सवार ने ठेले में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बृजभान, पत्नी चंद्रावती के साथ ही बाइक सवार रामानंद उर्फ नंदू निषाद निवासी कोलपांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने रामानंद उर्फ नंदू को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वही घटना में घायल बृजभान व चंद्रावती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें