फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 459 हुई संदिग्धों की संख्या, 53 की रिपोर्ट आयी निगेटिव

विज्ञापन
सरायमीर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेवां में सैंपलिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना संदिग्धों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़ कर 459 पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को कुल 71 नए लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। 459 सैंपलों में अभी 228 की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से जुटी हुई है। यह अलग बात है कि जिले में अब तक लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता नहीं नजर आया है लेकिन रोजाना भेजे जाने वाले सैंपलों की संख्या में तेज बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि उस तेजी से जांच रिपोर्ट नहीं आ रही है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 71 नये लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये। जिसमें मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के सर्वाधिक 56 लोग शामिल है। इन्हें विशेष सावधानी क्षेत्र में हुए सर्वे के दौरान चिह्नित किया गया था। वहीं जिला अस्पताल से दस व राजकीय मेडिकल कालेज से पांच लोगों के सैँपल जांच के लिए भेज गये हैं। जिले से जांच के लिए भेजे गये कुल सेंपलों की संख्या अब 459 हो गई है। जिसमें बृहस्पतिवार को 53 की और बुधवार को 48 की रिपोर्ट आयी। सभी रिपोर्ट निगेटिव रही है। यह जिले के लिए राहत भरी खबर है। उन्होंने बताया कि अब तक 231 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें छह पॉजिटिव व 225 निगेटिव मिले हैं। वहीं अभी 228 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें