फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में चार ब्लाकों से कम हुई 14 ग्राम पंचायतों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
18आजमगढ़। जनपद में नई नगर पंचायतों के गठन के बाद कई गांव नगर पंचायतों में शामिल हो गए हैं। जिसके कारण इन गांवों में ग्राम पंचायत चुनाव नहीं होंगे। जनपद में पहले कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 1872 थी लेकिन अब यह घटकर 1858 हो गई है।
विज्ञापन

2015 में हुए पंचायत चुनाव में कुल 1875 ग्राम पंचायतों में कुल 3358129 मतदाता थे। आने वाले चुनाव में मतदाताओं की संख्या में 10 प्रतिशत वृद्धि और उपचुनाव के मद्देनजर दो प्रतिशत अर्थात कुल 12 प्रतिशत की वृद्धि को आधार मानकर बैलेट पेपर की जरूरत का आंकलन आयोग द्वारा किया जाएगा। 2015 के पंचायत चुनाव में जिले के 22 ब्लाकों के 1872 ग्राम पंचायतों में कुल 3358129 मतदाता थे। इनमें रानी की सराय ब्लाक की 81 ग्राम पंचायतों में 147293, तहबरपुर की 91 ग्राम पंचायतों में 138196, मिर्जापुर की 86 ग्राम पंचायतों में 156545, मुहम्मपुर की 73 ग्राम पंचायतों में 152029, पल्हनी की 91 ग्राम पंचायतों में 175320, लालगंज की 92 ग्राम पंचायतों में 162468, ठेकमा की 86 ग्राम पंचायतों में 163716, तरवां की 88 ग्राम पंचायतों में 148101, मेंहनगर की 83 ग्राम पंचायतों में 145753, जहानागंज की 75 ग्राम पंचायतों में 145068,सठियांव की 85 ग्राम पंचायतों में 189385, बिलरियागंज की 116 ग्राम पंचायतों में 203686, अजमतगढ़ की 103 ग्राम पंचायतों 174167, महराजगंज की 84 ग्राम पंचायतों में 145909, हरैया की 85 ग्राम पंचायतों में 156242, फूलपुर की 89 ग्राम पंचायतों में 155800, पवई की 96 ग्राम पंचायतों में 165976, मार्टीनगंज की 72 ग्राम पंचायतों में 146684, कोयलसा की 87 ग्राम पंचायतों में 148899, अतरौलिया की 67 ग्राम पंचायतों में 98585, अहरौला की 94 ग्राम पंचायतों में 150498 और पल्हना विकास खंड की 48 ग्राम पंचायतों में 87809 मतदाता शामिल थे।नए परिसीमन के बाद इसमें से 14 ग्राम पंचायतें नगर पंचायत या नगर पालिका में शामिल हो गई हैं। जिसमें जहानागंज की चार ग्राम पंचायतें नगर पंचायत में शामिल हो गई हैं। अब यहां ग्राम पंचायतों की संख्या 71 रह गई है। वहीं सठियांव विकास खंड की अमिलो ग्राम पंचायत मुबाकरपुर नगर पालिका में शामिल हो गई है। जिसके कारण सठियांव ब्लाक में ग्राम पंचायतों की संख्या 84 हो गई है। वहीं अजतगढ़ नगर पंचायत में दो गांव शामिल किए गए हैं। जिसके कारण यहां ग्राम पंचायतों की संख्या 101 हो गई है। कोयलसा विकास खंड की सात ग्राम पंचायतें नगर पंचायत बूढ़नपुर में शामिल की गई है। अब यहां ग्राम पंचायतों की संख्या80 रह गई है।
2015 के ग्राम पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों की संख्या 1872 थी। लेकिन नई पंचायतों के गठन और पुरानी नगरपालिका और नगर पंचायत में शामिल होने के कारण कुल 14 ग्राम पंचायतें कम हुई हैं। जिससे अब ग्राम पंचायतों की संख्या 1858 हो गई हैं। जिनमें चुनाव कराए जाएंगे। - राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें