शिब्ली नेशनल कॉलेज में जागरूकता रैली निकालते स्वयंसेवक। श्रोत-कॉलेज
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम की प्रथम इकाई प्राथमिक विद्यालय मानचोभा और द्वितीय इकाई का कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय ककरहटा में आयोजित किया गया। यहां स्वयंसेवक/सेविकाओं ने नशा मुक्ति, दहेज प्रथा के दुष्परिणाम, सड़क सुरक्षा, बेटियों की शिक्षा, स्वच्छता जैसे सामाजिक विषयों पर भाषण व जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद दोनों गांवों में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवक-सेविकाओं ने ग्रामीणों से संवाद कर मतदान, नागरिक कर्तव्यों व सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आसिम खान ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य व मूल्यों पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. जफर आलम ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी अफजल हुसैन, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी शरफुद्दीन अहमद, ग्राम प्रधान ककरहटा अब्दुल मन्नान, ग्राम प्रधान मानचोभा सुनील, डॉ. मीसम अब्बास आदि उपस्थित रहे। संवाद