फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मौत के सौदागर’ पर लगा एनएसए

Tue, 31 Oct 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
Liquor
विज्ञापन
 
विज्ञापन

आजमगढ़ । रौनापार, जीयनपुर, बिलरियागंज और मुबारकपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई 83 लोगों की मौत के जिम्मेदार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव निवासी शराब माफिया मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र पर पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


एसपी अजय कुमार साहनी की रिपोर्ट पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सोमवार की देर शाम स्वीकृति प्रदान कर दी। डीएम की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद कोतवाल जीयनपुर मुनीष प्रताप सिंह ने देर रात को ना केवल मुलायम के घर पर नोटिस चस्पा करवाया, बल्कि जेल में निरुद्ध मुलायम यादव से मिलकर उसे नोटिस भी पकड़ा दी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की तरफ से एनएसए की कार्रवाई पूरी करने के बाद मंगलवार को रिपोर्ट हाईकोर्ट भेजवा दी गई।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें