एनआरआई तामीर करेंगे जरूरतमंद मेधावियों की तकदीर
--ट्रस्ट बनाने की योजना, परीक्षा से चनित होंगे जरूरतमंद मेधावी
--डीएम से वार्ता के बाद भी एनआरआई और प्रतिष्ठ लोग भी तैयार
संदीप सौरभ सिंह
आजमगढ़। जी हां! धारा को अगर सही दिशा दिखाने का मन में जज्बा तो कुछ भी असंभव नहीं है। मुस्लिम समाज से कई लोग विदेशों में अच्छे पदों पर हैं । ये लोग अपने अपने समाज के लिए कुछ करना भी चाहते हैं। लेकिन सभी दिशा नहीं मिलने कारण कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ये बेजा साबित हो रहा था। इसको सही दिशा दिखाने की कमान संभाल रखी है जिलाधिकारी एनपी सिंह ने। पिछले दिनों कई एनआरआई और मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठि लोगों से हुआ वार्ता के बाद ये एक ट्रस्ट बनाने पर राजी हुए हैं, जिससे समाज के जरूरतमंद मेधावी बच्चों की तकदीर तामीर की जाएगी। प्रवासियों ने डीएम को दुबई में इंडियन सोसाइटी की बैठक में भी आमंत्रित किया है।
55 लाख से ज्यादा की आबादी वाले जनपद की लगभग 20 फीसदी आबादी मुस्लिम समाज की है। बुनकर, राजमिस्त्री जैसे कार्यों से जुड़े इस समाज के लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में कामयाब नहीं हो पाते हैं। वहीं एक तरफ मुस्लिम समाज से जुड़े लोग खाड़ी देश, मलेशिया, सिंगापुर और अमेरिका में अच्छे पदों पर विराजमान हैं। कई लोगों ने वहां का नागरिकता ले ली है और वहां उनका अच्छा रसूख और दायरा है। इसके साथ ही मायानगरी मुंबई में भी इस समाज से जुड़े का अच्छा दबदबा है। ये ऐसे लोगों हैं जो अपने जनपद से प्यार तो करते ही हैं, अपनों की खुशियों और दुख में शरीक भी होते हैं। इनके मन में जनपद, क्षेत्र और समाज के लिए कुछ करने का जज्बा भी है...करते भी हैं। लेकिन सही दिशा नहीं मिलने के कारण इसका सदुपयोग नहीं हो पा रहा है, जबकि संभावनाएं बहुत हैं।
डीएम की पिछले दिनों मुस्लिम समाज के इन एनआरआई, प्रतिष्ठित और रसूखदार लोगों से बातचीत में ये निकल कर सामने आया कि ये लोग पहले से भी क्षेत्र में कुछ न कुछ करते आए हैं, लेकिन इसका प्रयोग सही दिशा में नहीं हुआ। ऐसे में डीएम एनपी सिंह ने उनके सामने एक ट्रस्ट बनाकर समाज से जुड़े जरूरतमंद और प्रतिभावान बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए आगे आने का प्रस्ताव रखा। इन प्रतिष्ठित लोगों ने भी इस इसपर अपनी सहमति जताई है। जल्द ही इसे कोई मूर्त रूप दिया जा सकता है।
00000000
इंडियन सोसाइटी दुबई और मुंबई में किया आमंत्रित
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह का प्रस्ताव उक्त लोगों को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे व्यापक स्वरूप देने के लिए डीएम को दुबई और मुंबई आमंत्रित किया है। दुबई में रहने वाले यहां के लोगों का कहना है कि वहीं एक इंडियन सोसाइटी बनाई गई है। यदि इस प्रस्ताव को वहां रखा जाए तो काफी संख्या में लोग इस ट्रस्ट से जुड़ने के लिए आगे आ सकते हैं। वहीं, व्यवसायी और सपा नेता अबू आसिम आजमी ने इस प्रस्ताव से प्रभावित होकर डीएम को मुंबई आमंत्रित किया है। उनका भी कहना है कि काफी संख्या में लोग इस ट्रस्ट के लिए आगे आ सकते हैं।
000000000
इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता हुई थी। वास्तव में देश को यही आईएएस और आईपीएस अधिकारी चलाते हैं। डीएम आजमगढ़ की समाज के प्रति ये सोच काफी प्रभावित करने वाली है। जल्द ही मुंबई में एक कार्यक्रम का आयोजन कर जनपद से जुड़े लोगों का बुलाया जाएगा। डीएम इसमें अपनी योजना को रखेंगे। इसके बाद इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।
अबू आसिम आजमी, व्यवसायी और सपा विधायक
0000000000
जनपद से जुड़े मुस्लिम समाज के एनआरआई और प्रतिष्ठित लोग यहां के लिए कुछ करना तो चाहते हैं, लेकिन इसे एक सही दिशा की जरूरत है। इसके लिए ट्रस्ट बनाकर मुस्लिम समाज और अन्य जरूरत मेधावी बच्चों की शिक्षा पर कार्य करने की योजना पर विचार हो रहा है। इस पर कई लोगों ने सहमति भी जताई है। जल्द ही इससे अमलीजामा पहनाने की कोशिश की जाएगी।
नागेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी