फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसडीएम मार्टीनगंज का भी स्थानांतरण

Fri, 22 Dec 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
Transfer
विज्ञापन
आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर उपजे विवाद की कीमत जहां दो अधिकारियों को उठानी पड़ी, वहीं बूढ़नपुर एसडीएम को भी सत्ता पक्ष की नाराजगी का खामियाजा उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


तहसीलदार मार्टीनगंज के स्थानांतरण के बाद एसडीएम का भी ट्रांसफर बूढ़नपुर कर दिया गया है। वहीं, बूढ़नपुर के एसडीएम को मार्टीनगंज भेजा गया है।

मार्टीनगंज तहसील में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर सत्ता पक्ष के निशाने पर आए तसीलदार शिवसागर दुबे का स्थानांतरण काफी ड्रामे के बाद निजामाबाद हो गया।

वहीं, तहसीलदार के स्थानांतरण के विरोध में वकीलों, किसानों, प्रधानों और अन्य सामाजिक संगठनों के लामबंद होने पर एसडीएम आशाराम यादव का स्थानांतरण भी एसडीएम बूढ़नपुर के पद पर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर निकाय चुनाव बूढ़नपुर के एसडीएम इंद्रभान तिवारी की शिकायत भाजपाइयों की ओर से सीधे मुख्यमंत्री से की गई थी। उनपर भाजपा समर्थक छह सौ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटने के आरोप लगे थे। उन्हें सपा का नजदीकी बताया गया।
विज्ञापन


भाजपाइयों की शिकायत पर उनका भी स्थानांतरण एसडीएम मार्टीनगंज के पद पर कर दिया गया है। वहीं, तहसीलदार मनीष कुमार को भी मार्टीनगंज भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें