फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीएल की तरह अब गाड़ी की आरसी भी होगी स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिवहन विभाग अब स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की तरह ही स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) जारी करेगा। यह स्मार्ट डीएल के आकार और सुरक्षा उपायों से परिपूर्ण होगी। केंद्र सरकार से पहले ही स्मार्ट आरसी कार्ड जारी करने की अनुमति मिल गई है। परिवहन विभाग जल्द ही वाहन स्वामियों को स्मार्ट आरसी जारी करेगा।
विज्ञापन

जिले में प्रतिमाह 500 से अधिक आरसी जारी की जाती है, जो कागज पर प्रिंट होता है। जबकि दूसरे राज्यों में स्मार्ट आरसी कार्ड की सुविधा मिल रही है। यहां भी काफी समय से इस व्यवस्था को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रमुख सचिव परिवहन ने इस संबंध में सभी संभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश भेजे हैं। उम्मीद है कि नए साल से यह सुविधा शुरू हो जाए। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन डा. आरएन चौधरी ने बताया कि स्मार्ट आरसी जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में वाहन स्वामियों को स्मार्ट आरसी कार्ड दिया जाएगा।
ये होगी खासियत
बताया जा रहा कि वर्तमान में जो आरसी है उसे कॉपी किया जा सकता है, लेकिन स्मार्ट आरसी कार्ड सुरक्षा की दृष्टि से अभेद्य होगी। स्मार्ट डीएल की तरह ही स्मार्ट आरसी में भी माइक्रो प्रोसेसर लगेगा। इसमें वाहन स्वामी की सभी जानकारियां होंगी। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से लेकर वाहन की फिटनेस, पॉल्यूशन, कलर, वाहन का प्रकार, चेसिस नंबर जैसे सभी जरूरी जानकारियां दर्ज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें