फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेलवे स्टेशन चौराहे का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

Tue, 01 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के कई चौराहों का सुंदरीकरण कराने के बाद जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अब बेलइसा क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन चौराहे के सुंदरीकरण का निर्णय लिया है। जिसके तहत उन्होंने सोमवार को रेलवे स्टेशन चौराहे का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमिनेश कुमार को चौराहे के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण तथा वन विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी जीएस तिवारी को सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण के दौरान अवरोध उत्पन्न करे वाले पेड़ों को हटाने को कहा। साथ ही साथ विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता ओपी राम को निर्देशित किया कि इस कार्य के दौरान सड़कों के किनारे अवरोध करने वाले बिजली के खंभे को हटवा दें।

उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर, सीओ को निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशन के पास सड़क के किनारे जो भी दूकान और ठेले द्वारा अतिक्रमण किया गया है उसे तत्काल हटवा दें।जिलाधिकारी ने बवाली मोड़, सिविल लाइन चौराहा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 निरीक्षण के दौरान चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण में अवरोध उत्पन्न करने वाले खंभों और पेड़ों को हटाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। साथ ही साथ रोडवेज के पास सड़क के दोनों तरफ दुकानों द्वारा अतिक्रमण किया गया है उसे हटाने के लिए उप जिलाधिकारी सदर और सीओ सीटी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी राम को निर्देशित किया कि रोडवेज तिराहे के पास सड़क पर जो ट्रांसफार्मर अवरोधक है उसे तत्काल हटा लें।

 जिलाधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन की सड़क, बवाली मोड़ से सिविल लाइन तक, चौक होते हुए बाईपास तक सड़कों के चौड़ीकरण, सु़दृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए कुल लागत 26 करोड़ है।

जिसमें से 11 करोड़ रुपये का टेंडर हो गया है। उन्होंने बताया कि सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य दो सितंबर से शुरू हो जाएगा। इस मौके पर एसडीएम सदर एके सिंह, सीओ सिटी केके सरोज, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी राम, उप प्रभागीय वन अधिकारी जीएस तिवारी, पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता अमिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें