फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2022: निकाय चुनाव के आरक्षण को लेकर प्रत्याशियों की बढ़ी धुकधुकी, बदलना पड़ सकता है वार्ड

Wed, 16 Nov 2022 07:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

नगर निकाय चुनाव के तिथियों की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है। इसे देखते हुए वार्ड सभासद तथा अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वार्डों से लेकर नगर क्षेत्रों में प्रत्याशियों के होर्डिंग और बैनर से शहर पट गया है। वार्डों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची तैयार होने के बाद उसे शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सीहोर: दो चरणों में होंगे नगरीय निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में नगर निकाय के चुनाव में वार्ड के प्रत्याशियों को अपना वार्ड बदलना पड़ सकता है। क्योंकि यहां से आरक्षण की सूची शासन को भेज दी गई है। जिस पर मुहर लगना बाकी है। यही स्थिति नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भी है। पिछली बार नगर पालिका आजमगढ़ व मुबारकपुर में अध्यक्ष पद की सीट महिला की थी। इस बार एक नगर पालिका व तीन नई नगर पंचायत व तीन नगर पंचायतों का विस्तारीकरण किया गया है। आरक्षण को लेकर प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ी गई है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के तिथियों की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है। इसे देखते हुए वार्ड सभासद तथा अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वार्डों से लेकर नगर क्षेत्रों में प्रत्याशियों के होर्डिंग और बैनर से शहर पट गया है। वार्डों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची तैयार होने के बाद उसे शासन को भेज दिया गया है। अब इस बार कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित होगा इस पर कयास लगाए जा रहे हैं। यह बात तो तय है कि कइयों को वार्ड बदलना पड़ सकता है। जिले में तीन नगर पालिका व 14 नगर पंचायतों चुनाव होना है। वहीं बिलरियागंज को पहली बार नगर पालिका का दर्जा मिला है। वहीं तीन नगर पंचायत जहानागंज, बूढ़नपुर व मार्टीनगंज को नई नगर पंचायत का दर्जा मिला है। यहां पर पहली बार चुनाव होना है। इसलिए यहां वार्डों का आरक्षण भी पहली बार होगा। बाकी दो नगर पालिका आजमगढ़ व मुबारकपुर में वर्ष 2017 के आरक्षण को ध्यान में रखकर इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस निर्णय पर वार्डों का आरक्षण बदलना लगभग तय माना जा रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय जयप्रकाश ने बताया कि अनुमोदन के बाद ही आरक्षण सूची जारी की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही कि बहुत जल्द ही आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें