तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी तैराक खिलाड़ी जिया राय राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने के बाद पहली बार सोमवार को अपने घर आ रही हैं। जिया राय के पिता मदन राय ने बताया कि जिया राय को विधानसभा 2022 का जिले का मतदाता जागरूकता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
जिया राय एक सप्ताह तक अपने घर पर रहेंगी। वह जिले के मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील करेंगी। जैसे मैंने तैराकी में कीर्तिमान स्थापित किया है, उसी तरह आप लोग भी मतदान कर कीर्तिमान स्थापित करें। जिया राय के पिता मदन राय ने बताया कि जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के बुलावे पर हम लोग सोमवार घर आ रहे हैं। जियाराय जिले के मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करेगी। जिया राय को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 के लिए चयनित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जनवरी को वर्चुअल प्रोग्राम के जरिए जिया राय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। तैराकी में जिया राय 24 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।