फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छह से 12 साल के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अब छह से 12 आयु वर्ग के बच्चों के कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य महकमा जुट गया है। विभाग को फिलहाल गाइड लाइन का इंतजार है। 12 वर्ष से ऊपर से 14 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण अब रफ्तार पकड़ चुका है, लेकिन अभी भी लक्ष्य से काफी दूर है। 18 प्लस के टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा शत प्रतिशत के नजदीक है। किशोरों में अब कोरोना टीकाकरण को लेकर उत्साह है। स्कूलों पर कैंपों में किशोर टीका लगवा रहे हैं। इस आयु वर्ग के एक लाख बच्चों का टीकाकरण कराया जा चुका है। हालांकि अभी यह लक्ष्य का 57 प्रतिशत ही है, फिर भी उम्मीद है कि एक से डेढ़ सप्ताह में टीकाकरण लक्ष्य के आसपास पहुंच जाएगा। वहीं 15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण की रफ्तार बेहतर है। लगभग 88 प्रतिशत को प्रथम तो 55 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 18 प्लस में शत प्रतिशत को प्रथम डोज तो 93 प्रतिशत को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

छह से 12 के लिए गाइड लाइन का इंतजार
आजमगढ़। केंद्र सरकार ने छह से 12 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण कराने का फैसला लिया है। फिलहाल जरूरी गाइड लाइन नहीं जारी हुआ है। लेकिन स्वास्थ्य महकमे की ओर से तैयारी जारी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि गाइड लाइन आने के बाद इस आयु वर्ग के बच्चों का भी टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
टीकाकरण का आंकड़ा
आयु वर्ग/प्रथम डोज प्रतिशत/द्वितीय डोज प्रतिशत
12 से 14/57 प्रतिशत/03 प्रतिशत
15 से 18/88 प्रतिशत/55 प्रतिशत
18 प्लस/100 प्रतिशत/93 प्रतिशत
स्कूलों पर कैंप लगा कर कराया जा रहा टीकाकरण
आजमगढ़। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए स्कूलों का सहयोग लिया जा रहा है। स्कूलों पर टीम पहुंच कर किशोरों का टीकाकरण कर रही है। प्रतिदिन 90 से 95 सत्र का आयोजन किया जा रहा है। टीकाकरण की रफ्तार तेज करने और शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए महकमा टीकाकरण सत्र बढ़ाने की योजना बना रहा है। टीकाकरण की स्थिति जिले में बेहतर है। 18 प्लस में सभी को प्रथम डोज लगाई जा चुकी है तो 93 प्रतिशत को द्वितीय डोज लगी है। 14 से 18 आयु वर्ग में भी 88 प्रतिशत को प्रथम डोज व 55 प्रतिशत को द्वितीय डोज तथा 12 से 14 आयु वर्ग में 57 प्रतिशत को प्रथम डोज व तीन प्रतिशत को द्वितीय डोज लगी है। शत प्रतिशत लक्ष्य के लिए महकमा हर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें