आजमगढ़। रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित आवासीय भवनों को तोड़कर वहां पर महकमा ने दो पार्किंग स्थल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। अफसरों ने बोर्ड को इसका प्रस्ताव बनाकर पत्राचार भी कर दिया है। यदि वाहन स्टैंड का निर्माण हो गया तो स्टेशन के बाहर बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों से निजात मिल जाएगी।
आदर्श रेलवे स्टेशन अब मॉडल बनेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का स्वरूप बदल जाएगा। जीआरपी थाना संग पार्सल घर को हटाकर दूसरे स्थान पर बनाकर परिसर को बेहतर बनाने की तैयारी है। योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसमें स्टेशन पर प्रतीक्षालय आदि शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर में नियोजित पार्किंग की व्यवस्था होगी। विभाग की माने तो रेलवे के कर्मचारियों के लिए बनाए गए आवासों को तोड़कर वहां पर पार्किंग बनाया जाएगा। साथ ही एक एप्रोच मार्ग भी बनेगा। इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सके। वहीं, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, उचित रूप से डिजाइन किए गए साइनेज, अवांछित संरचनाओं को हटाने, सड़कों को चौड़ा करने, पैदल मार्ग आदि बेहतर किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आजमगढ़ स्टेशन का अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। अब योजनाएं बनाई जा रही हैं। बेहतर लुक में स्टेशन दिखाई देगा। जीआरपी थाना भी नया बनाया जाएगा।
18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।
18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।
18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।