आजमगढ़। श्रद्धालुओं को अब अयोध्या के लिए बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और न ही उन्हें बसों की तलाश के लिए भटकना पड़ेगा। शासन ने रोडवेज की बसों में अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर वाले तस्वीर लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को इन बसों को पहचानने में दिक्कत न हो।
आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि सभी बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालकों और परिचालकों की काउंसिलिंग की गई है कि वे यात्रियों के प्रति मृदुल व्यवहार रखें, ड्रेस में रहे। दुर्घटना वाले स्थलों की भी जानकारी दी जा रही है। दुर्घटना न हो इसके सारे इंतजाम कराए जा रहे हैं, जैसे बसों में लाइट, आलवेदर लाइट, शीशे, फायर सेफ्टी उपकरण इत्यादि के कार्य कराए जा रहे हैं। परिवहन मंत्री की ओर से दिए गए निर्देश के अनुपालन में बस स्टेशन एवं बसों की पूरी सफाई रहेगी। अयोध्या जाने वाली बसों में राम मंदिर की तस्वीर लगेगी।