फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बार्डर पर ही रोके जाएंगे प्रवासी, बसों से भेजे जाएंगे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में पैदल, ट्रक अथवा अन्य किसी साधन से पहुंचने वाले प्रवासी श्रमिकों को अब बार्डर पर ही रोक लिया जाएगा और वहीं उन्हें भोजन आदि कराने के बाद बसों से उनके गंतत्व रवाना किया जाएगा। इसके लिए पूरे जिले में पुलिस प्रशासन की मदद से 24 प्वाइंट चिन्हित किए गए है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित ट्रेन व बस से आ रहे प्रवासी मजदूरों से ज्यादा खतरा नहीं है क्योंकि इनक ी कई जगह जांच हो रही है। लेकिन ट्रेन अथवा बस से ज्यादा प्रवासी श्रमिक पैदल, ट्रक अथवा अन्य साधनों से भी पहुंच रहे है। ट्रक, ट्रेलर चालक इनसे मुंहमांगी रकम भी वसूल रहे है और वहीं कहीं भी इनकी जांच आदि न होने से संक्रमण का भी खतरा है। ऐसे में अब बार्डर पर ही इन प्रवासी श्रमिकों रोक लिया जाएगा। ट्रक से उतार कर ट्रक चालक से उनका किराया भी वापस कराया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन उन्हें मौके पर ही नाश्ता व भोजन आदि उपलब्ध कराएगी। इसके पश्चात जिले में चिन्हित किए गए चौबीस प्वाइंट तक उन्हें ले जाकर बस पर सवार कराकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा। पूरा प्रयास होगा कि कोई भी प्रवासी मजदूर पैदल अथवा ट्रकों के माध्यम से कहीं से आता अथवा जाता नजर न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें