फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पांच प्राइवेट अस्पतालों पर लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान को गति देने का एक और प्रयास सफल हुआ है। अब एक के बजाए पांच प्राइवेट अस्पतालों पर कोरोना का टीकाकरण होगा। चार नए अस्पताल भी टीकाकरण अभियान से जुड़ गए है। जहां अधिकतम 250 रुपये शुल्क देकर कोई भी तीसरे चरण के तहत अपना टीकाकरण करा सकता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शासन ने सभी सरकारी अस्पतालों के साथ ही आयुष्मान योजना से जुड़े प्राइवेट अस्पतालों पर भी टीकाकरण की अनुमति दिया था। सोमवार तक मात्र एक प्राइेवट अस्पताल वेदांता ही टीकाकरण करा रहा था। मंगलवार को चार अन्य प्राइवेट अस्पताल भी अपने यहां टीकाकरण कराने को तैयार हो गए है। इसमें शांति नर्सिंग होम सिविल लाइन, शिवा हॉस्पिटल ब्रह्मस्थान, सरोज हॉस्पिटल व आनंद अस्पताल मुकेरीगंज शामिल है। सीएमओ ने अन्य आयुष्मान योजना से जुड़े प्राइवेट अस्पतालों से भी अपने यहां टीकाकरण शुरू कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें