फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर पौधारोपण स्थल की होगी जियो टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पौधरोपण अभियान में सरकारी विभागों का फर्जीवाड़ा 2020-21 के अभियान में नहीं चल पाएगा। इस बार शासन ने हर पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग के साथ-साथ पौधों को पूरी तरह सुरक्षित करने का निर्देश जारी किया है। इसके पहले यह प्रावधान नहीं था। सिर्फ ग्राम पंचायत के एक भूमि की ही जियो टैगिंग करनी होती थी। वर्ष 2019-20 के पौधरोपण अभियान में जियो टैगिंग न होने के कारण सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष जिले में 42 लाख पौधे रोपित किए गए हैं। वन विभाग के साथ पौधारोपण की जिम्मेदारी राजस्व, ग्राम्य विकास विभाग, पीडब्ल्यूडी, पंचायती राज, मनरेगा सहित 24 विभागों को भी दी गई थी। अधिकारियों के मुताबिक जीओ टैगिग से गूगल मैप पर पौधरोपण स्थल चिह्नित किया जाएगा। इससे पौधों की जीवितता पता चल सकेगी और जांच में भी आसानी होगी। पांच जुलाई को वन महोत्सव के दौरान पौधारोपण कार्य तो हो गया लेकिन अभी तक कई विभागों ने जियो टैगिंग नहीं की। वन विभाग ने इसे लेकर समस्त विभागों को पौधारोपण स्थल की जियो टैगिंग कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
पिछले साल भी जियो टैगिंग का निर्देश था लेकिन उस बार सिर्फ एक प्लांटेशन का जियो टैगिंग करना था। इस बार जहां-जहां भी पौधारोपण किया गया, उन सभी स्थानों का जीओ टैगिंग किया जाएगा चाहे वहां 50 पौधे ही क्यों न लगे हों। इससे फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी। किसने कितना पौधा लगाया इसकी जांच करने में आसानी भी होगी। - संजय बिश्वाल, डीएफओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें