कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेशी थी। वह वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। वकीलों की हड़ताल के चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई और न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट रामानंद ने दोनों मामलों में अलग-अलग तारीख निर्धारित किया।
शातिर ध्रुव कुमार उर्फ कुंटू सिंह पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में गैंगस्टर के दो मामले दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को दोनों मामलों की गैंगस्टर कोर्ट के जस्टिस रामानंद की अदालत में पेशी थी। कुंटू वर्तमान में कासगंज जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को वह वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट में कोई काम नहीं हुआ। न्यायाधीश ने गैंगस्टर के दोनों मामलों सुनवाई की अगली तारीख नियत कर दिया। 2013 के मामले में जहां 29 फरवरी की अगली तारीख दी गई तो वहीं 2020 में लगे गैंगस्टर के मामले में 28 मार्च की तारीख तय की गई है। कुंटू पर आजमगढ़ में 11 मामले चल रहे हैं।