फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें आखिर क्यों कांशीराम कॉलोनी के 16 परिवारों को छोड़ना पड़ेगा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कांशीराम कालोनियों में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ पीओ डूडा की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उनके द्वारा अब 16 लोगों के आवासों पर नोटिस चस्पा की गई। जिसमें उन्हें सात दिन में आवास को खाली करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

पीओ डृूडा अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि कांशीराम कालोनी डीएवी के पास में डीएम के निर्देश पर अवैध कब्जेधारियों के चिन्हीकरण का कार्य किया गया। जिसमें बहुत से लोग अवैध रूप से रहते हुए पाए गए थे। कई लोगों के पास आवंटन पत्र नहीं था। वहीं बहुत से लोगों ने आवास को किराए पर उठा रखा था। उन लोगों को नोटिस जारी की गई। जिसमें बहुत से लोगों ने अपना आवंटन पत्र लाकर बाद में दिखाया। उनकी जांच के बाद उन्हें आवास दे दिया गया। लेकिन इनमें 16 लोग ऐसे भी थे जिन्हें तीन बार नोटिस जारी की गई लेकिन इन्होंने कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया। अब उनके आवासों पर नोटिस चस्पा की गई है। जिसमें उन्हें चेतावनी दी गई है कि वह सात दिन में आवास को खाली कर दें। अन्यथा पुलिस फोर्स के साथ उनके सामान को हटाकर आवास को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इसमें लालचंद, शब्बानों, अर्जुन भारती, कमरून्निशा, अजीजा, रामबचन, विनय, शब्बेनूर, अहमदी, कमलावती, तस्नीम, सम्हारू, अनीता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें