फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर : बीएसए ने विद्यालयों को नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की लापरवाही के चलते सर्व शिक्षा अभियान पूरी तरह से दम तोड़ता नजर आ रहा है। इसी की हकीकत जानने के लिए अमर उजाला की टीम ने शिक्षा क्षेत्र पल्हनी में इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय नीबी, प्राथमिक विद्यालय गेलवारा अनुसूचित बस्ती व प्राथमिक विद्यालय गेलवारा की पड़ताल की थी। इस दौरान कहीं हेडमास्टर तो कहीं अध्यापिकाएं अनुपस्थित मिली थीं। शिक्षकों की लापरवाही को अमर उजाला ने 17 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए बीएसए ने तीनों विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा है। अमर उजाला टीम की पड़ताल के दौरान पल्हनी के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय नीबी की हेडमास्टर एक माह से मेडिकल लेकर अवकाश पर थीं। प्राथमिक विद्यालय गेलवारा अनुसूचित बस्ती में हेडमास्टर शौकत सुल्ताना एक कुर्सी पर बैठकर दूसरी कुर्सी पर पांव फैलाए हुए मिलीं। शिक्षा मित्र सुधा सिंह बैठकर बातचीत कर रही थीं। दो शिक्षक अनुपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय गेलवारा में हेडमास्टर से लेकर सहायक अध्यापिकाएं अनुपस्थित मिली थीं। टीम के आने की सूचना पर पहले दो सहायक अध्यापक फिर हेडमास्टर पहुुंचे थे। शिक्षक पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं। विद्यालय समय से नहीं आ रहे हैं। ईंग्लिश मीडिएम प्राथमिक विद्यालय नीबी, प्राथमिक विद्यालय गेलवारा अनुसूचित बस्ती व प्राथमिक विद्यालय गेलवारा को नोटिस जारी कर स्पस्टीकरण मांगा गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अमरनाथ राय, प्रभारी बीएसए, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें